Jaunpur News: वंशराज यादव की पुण्यतिथि पर जागरूकता का आयोजन
जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: जौनपुर। जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर में संस्थापक स्व. वंशराज यादव की 15 वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव ने स्व. वंशराज यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। विशिष्ट अतिथि मुन्ना पांडे, गौरव तिवारी, संतलाल गौड़, चंद्रशेखर यादव और अमित उपाध्याय ने भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता वीरेंद्र यादव ने कहा कि स्व. वंशराज यादव ने ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा की अलख जगाई, उनके प्रयासों से क्षेत्र में शैक्षिक वातावरण को मजबूती मिली। विद्यालय के प्रबंधक लाल साहब यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.