Jaunpur News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मानीकला हाल्ट के पास शनिवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की पहचान घटना स्थल के पास खड़ी बाइक की आरसी से हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार खेतासराय स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि मिहरावां-खेतासराय स्टेशन के बीच मानीकला हाल्ट के पास वंदे भारत ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की। घटना स्थल के पास खड़ी बाइक से मिली आरसी से मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिवम यादव पुत्र जितेन्द्र यादव निवासी ग्राम बेलवाना थाना बरदह, आजमगढ़ के रुप में हुई। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की दी जान पुलिस के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.