जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। कस्बे के मैरा दखान मोहल्ले में रविवार रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया। पीछे की तरफ लगा लोहे का दरवाजा तोड़कर चोर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसियों को जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक मनीष गौड़ परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और मकान मालिक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों के मुंबई से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और नुकसान का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...