जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: महाराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय लोहिंदा चौराहा स्थित यात्री प्रतीक्षालय के सामने सड़क पर बड़े गड्ढे हो गये है जिसमें जल जमाव होने के कारण बदबू उठ रही है। यात्रियों सहित दुकानदारों को खड़ा होना दुश्वार हो गया है। क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग स्थित उक्त प्रतीक्षालय के सामने प्रयागराज, शाहगंज और आजमगढ़ जाने वाली बसों ठहराव होता है। वहां बने गड्ढों में पानी भर जाने सी लोग गिरकर चोटिल होते रहते हैं। जमा पानी के चलते यात्रियों को बस पर बैठने में भी कठिनाई होती है। किसान एकता मंच के संयोजक कृष्णा सिंह ने प्रशासन से मांग किया है कि प्रतीक्षालय के सामने हुए गड्ढे जल्द नहीं भरे गये तो मंच के लोग क्षेत्रीय लोगो के साथ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय दुकानदार श्याम मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, मंगला म...