जौनपुर, नवम्बर 18 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। हरिगांव निवासी और जम्मू-कश्मीर के लेह-लद्दाख में तैनात सेना के जवान 35 वर्षीय अर्जुन यादव (35) की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह तक पैतृक गांव आने की संभावना है। वह करीब एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। उनके सिर में दर्द हो रहा था। जिलाजीत यादव के दो पुत्रों में बड़े अर्जुन भारतीय थल सेना में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह पत्नी वंदना यादव के मोबाइल पर उनके निधन की सूचना आई। इससे रो-रोकर वह बेसुध हो गईं। आसपास के लोग वंदना और स्वजन को ढांढस बंधाने में जुटे रहे। अर्जुन की गृहस्थी अभी कच्ची है। लोग कहते रहे कि डेढ़ साल के मासूम बेटे विभव को कौन संभालेगा? पिता जिलाजीत यादव निजी विद्यालय में शिक्षक हैं और अब बुढ़ापे में...