Jaunpur News: लेजा लेजा रे महकी रात में...पर झूंकी महिलाएं
जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कटरा मोहल्ला स्थित बलिभद्र में सर्ववैश्य समाज महिला मंडल की ओर से सोमवार को हरियाली तीज, स्नेह मिलन एवं कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन उत्सव में महिलाओं ने हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर कजरी और सावन गीतों पर नृत्य किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों में भी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा, अध्यक्ष सुमन जायसवाल, कोषाध्यक्ष सत्यभामा, महामंत्री पूजा ऊमरवैश्य, आशा साहू, कोमल केशरी, बीना ऊमरवैश्य और मनीषा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिलाएं हरे परिधानों और हरी चूड़ियों के साथ सोलह शृंगार कर पहुंचीं। सुमन केसवानी और प्रियंका केशरी ने 'काशी में खुली है दुकान' शिव-पार्वती भजन प्रस्तुत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.