Jaunpur News: लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति प्रमाणपत्र अटके
जौनपुर, अक्टूबर 10 -- Jaunpur News: बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। लेखपालों की हड़ताल के चलते मछलीशहर तहसील में आय और जाति प्रमाणपत्र जारी होने का काम प्रभावित है। इससे हजारों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है। यूपी बोर्ड की दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर और पीजीटी के आवेदन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। ऐसे में प्रमाणपत्रों के अभाव में अभ्यर्थियों के आवेदन अटक रहे हैं। छात्रवृत्ति और पीजीटी के आवेदन के लिए जाति प्रमाणपत्र और अभिभावक का आय प्रमाणपत्र जरूरी है। इनके बिना ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है। लेखपालों की हड़ताल के कारण संबंधित काम प्रभावित होने से तहसील में बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: लेखपालों के ऑनलाइन कार्य बहिष्कार से अटके हजारों प्रमाण पत्र कुछ आवेदन ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.