Jaunpur News: लूट के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में मंगलवार की रात व्यवसायी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। सिंगरामऊ बाजार निवासी दिनेश सोनी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह मंगलवार की रात अपनी दुकान बंद कर बदलापुर जा रहा था जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के खजुरन गांव में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने धक्का देकर गिरा दिया। बदमाशों ने मारपीटकर मेरी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, मोबाइल व 36 हजार नगदी लूट लिया था। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। यह भी पढ़ें- डिलीवरी ब्वॉय की बाइक लेकर बदमाश फरार शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.