जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: बदलापुर। क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक क्लीनिक को सील कर दिया। जांच के दौरान संचालक वैध दस्तावेज और पंजीकरण नहीं दिखा सके। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि गांव में डॉ. पारस नाथ पाल क्लीनिक चलाते थे। क्लीनिक के संबंध में विभाग को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को मौके पर जांच की गई तो संचालक कोई वैध दस्तावेज या पंजीकरण नहीं दिखा सके। उनके पास होम्योपैथी की डिग्री थी, लेकिन उसका भी पंजीकरण नहीं था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने क्लीनिक को सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...