Jaunpur News: लीड: नहाने गया दिव्यांग युवक नहर में डूबा, नौ घंटे बाद मिला शव
जौनपुर, जुलाई 28 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। मरहट नहर पुलिया के पास मंगलवार को नहर में नहाते समय एक दिव्यांग युवक डूब गया। करीब नौ घंटे के बाद उसका शव घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर मिला। इससे पहले नहर बंद करके तलाश कराने की मांग करते हुए परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दिया। पुलिस समझाती रही, लेकिन तब तक नहीं माने जब तक शव बरामद नहीं हुआ। उधर, घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। ताजूपुर गांव निवासी राधेश्याम गौतम का 20 वर्षीय पुत्र राजन गौतम गूंगा (मूक) था। मंगलवार को वह मरहट नहर पुलिया के पास गया था। इस दौरान वह नहर में नहाने चला गया। तेज बहाव से वह गहरे पानी में डूब गया। राहगीरों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही पिता राधेश्याम, माता मीरा देवी, दादा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.