जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिवसीय ऐतिहासिक भरत मिलाप महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मेला महासमिति की ओर से भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की आकर्षक झांकी बैंड-बाजों के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों का लोगों ने दर्शन पूजन किया। महिलाओं ने पुष्पवर्षा की। जगह-जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ मेला महासमिति के अध्यक्ष आलोक गुप्ता पिंटू, प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार उमरवैश्य नेता और आशीष उमरवैश्य ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और प्रभु हनुमान जी के स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की आरती उतारी।​ यह भी पढ़ें- Ha...