जौनपुर, सितम्बर 28 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर-मड़ियाहूं मार्ग पर जमालपुर गांव के पास रविवार की सुबह लिंक रोड पर बैक करने के दौरान गिट्टी लदा ट्रेलर फंस गया। ट्रेलर के बीच सड़क पर खड़े होने से मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। हालांकि छोटी गाड़ियां आसपास के रास्तों से निकलती रहीं। ट्रेलर चालक ओवैस ने बताया कि वह गिट्टी लादकर आया था। दीपक ट्रांसपोर्ट, बरेली की गाड़ी मछलीशहर में खड़ी थी। वहां से उसे मियांचक की ओर जाना था। निकलने की तैयारी के दौरान जमालपुर के पास प्राथमिक विद्यालय को जोड़ने वाली लिंक रोड से वाहन को बैक करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: लिंक रोड पर धंसा ट्रेलर, एक किमी लंबा जाम इसी दौरान बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्ट...