जौनपुर, सितम्बर 12 -- Jaunpur News: रामपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रामपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी 56 वर्षीय लल्लन गौतम का शव शनिवार सुबह साधीरनगंज बाजार के पास धान के खेत में पानी के बीच मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, लल्लन गौतम 10 सितंबर को साइकिल से सामान खरीदने के लिए साधीरनगंज बाजार गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। बाजार में उनकी साइकिल और चप्पल मिली, लेकिन लल्लन का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने रिश्तेदारियों समेत आसपास के कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।परिजनों के मुताबिक, लल्लन गौतम के पुत्र विजय गौतम ने शाम को रामपुर थाने पहु...