Jaunpur News: लाइसेंसी रिवॉल्वर लटकाकर प्रदर्शन करने के आरोप में तीन पर मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 12 -- Jaunpur News: रामनगर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । नेवढ़िया थाना क्षेत्र में कमर में लाइसेंसी रिवॉल्वर लटकाकर उसका प्रदर्शन करने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीतमसराय चौकी प्रभारी शिवभंजन प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को अनुराग सिंह, अंजेश सिंह और विजय यादव के खिलाफ कार्रवाई की है। तहरीर के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो में अनुराग सिंह निवासी जेठपुरा अपने साथ विजय यादव निवासी विशुनपुर के साथ दिखाई दे रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान उक्त वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि अनुराग सिंह कमर में रिवॉल्वर लटकाकर क्षेत्र में अपना दबदबा और रौब दिखा रहा था। पुलिस की जांच में पता चला कि उक्त रिवॉल्वर का लाइसेंस अंजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.