Jaunpur News: लाइनमैन के कहने से खंभे पर चढ़ा युवक, करंट से झुलसा और टूटा पैर
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लालगंज फीडर में आई खराबी को ठीक कराने के लिए एक आउटसोर्सिंग लाइनमैन के कहने पर उसका साथी युवक खंभे पर चढ़ा और करंट की चपेट में आकर झुलस गया। पोल से गिरने की वजह से उसका पैर भी टूट गया। युवक भी प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। आरोप है कि लाइनमैन ने गलत तरीके से शटडाउन लिया था। इसी वजह से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों और घायल युवक के परिजनों ने इस मामले में जांच कर आउटसोर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। घायल 18 वर्षीय कुंदन ने आरोप लगाया कि आरोप है कि आउटसोर्सिंग लाइनमैन के कहने पर खंभे पर चढ़ा था। उसने शटडाउन लिए जाने की बात कहकर उसे खंभे पर चढ़ाया था, जबकि बिजली आपूर्ति बंद नहीं थी। खंभे पर चढ़ते ही वह करंट की चपेट में आ गया। उसे गांव के लोगों की मनन से अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.