जौनपुर, नवम्बर 8 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले भर में लक्ष्मी पूजनोत्सव की धूम मची है। माता लक्ष्मी की पूजा के लिए जिले में 60 स्थानों पर पंडाल सजाकर प्रतिमा स्थापित की गई है। पांच दिवसीय मां लक्ष्मी पूजनोत्सव का शुभारम्भ धन त्रयोदशी के दिन से शुरू हुआ है। शनिवार को दूसरे दिन सभी पंडालों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ रही। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के बैनर तले जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में 60 स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित करके माता लक्ष्मी की पूजा की जा रही है। महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि महासमिति से सम्बद्ध समस्त पूजन समितियों द्वारा जगह जगह पण्डाल लगाकर परम्परानुसार विधि विधान से पूजन किया जा रहा है। 10 नवम्बर को आदि गंगा गोमती के तट पर बने शक्ति कुण्ड में प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। महासचिव संतोष य...