Jaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित निजामपुर तिराहे के पास शनिवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि रोडवेज बस को भी कब्जे में ले लिया। खुटहन थाना क्षेत्र के धीरौली गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल कुमार शर्मा पुत्र महेंद्र कुमार दो युवकों को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निजामपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.