Jaunpur News: रोडवेज बस की टक्कर से दंपति घायल
जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र में जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर पकड़ी चौराहे के पास सोमवार रात रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया और घायलों का मेडिकल कराया। मीरगंज निवासी नीरज गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे वह पत्नी सीमा गौतम के साथ बाइक से फतेहगंज बाजार से घर लौट रहे थे। पकड़ी चौराहे के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। मंगलवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.