Jaunpur News: रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा करेंगी महिलाएं
जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाएं रोडवेज बसों में निश्शुल्क यात्रा करेंगी। यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 की मध्यरात्रि तक मिलेगी। आकस्मिक परिस्थिति को छोड़ चालकों व परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों के संचालन और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने की तैयारी शुरू कर दी है। जौनपुर डिपो से भी प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। इससे रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जाने वाली बहनों को राहत मिलेगी। परिवहन विभाग ने त्योहार के दौरान बसों में भीड़ को नियंत्रित करने, महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Bagpa...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.