Jaunpur News: रोडवेज कर्मचारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने पन्नालाल बोस
जौनपुर, अगस्त 8 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रोडवेज डिपो में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में कर्मचारियों ने सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया। किसी भी पद पर एक से अधिक दावेदार नहीं होने की वहज से चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए पन्नालाल बोस, उपाध्यक्ष पद पर अनुज दूबे, शाखा मंत्री के लिए विवेक सिंह और क्षेत्रीय प्रतिनिधि पद पर स्वतंत्र कुमार यादव का नाम प्रस्तावित किया गया। मौजूद कर्मचारियों ने सभी नामों पर सहमति जताते हुए उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Mau News: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखा अध्यक्ष बने श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.