Jaunpur News: रोटावेटर की चपेट में आकर मासूम के दो टूकड़े, दो पर हत्या का मुकदमा
जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बच्चे का शरीर दो हिस्से में कटकर अलग हो गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग हो हल्ला करते हुए खेत में पहुंचे। सीओ मछलीशहर ने समझाकर मामला शांत किया। इस मामले में खेत मालिक और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मधुपुर गांव निवासी सात वर्षीय नितेश सरोज पुत्र विनोद सरोज गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था। शनिवार को वह गांव में बकरी चराने गया था। इसी दौरान गांव के ही ट्रैक्टर चालक संतलाल यादव उसी गांव के राधेश्याम के खेत में रोटावेटर चलाकर जुताई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.