Jaunpur News: रॉड और डंडे से मारपीट कर तीन को किया घायल
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के लुरखुरी गांव में रविवार की शाम सोखता बनाने से मना करने पर दूसरे पक्ष ने राड और डंडे से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों का उपचार सीएचसी चोरसंड में कराया गया। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। लुरखुरी गांव निवासी विजय यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसके जमीन में दूसरे पक्ष के लोग सोखता बना रहे थे। आरोप है कि मना करने पर विपक्षियों ने राड और डंडे से हमला कर उसे और बीरबल व रमेश को मारपीट कर घायल कर दिया। एसओ गंगासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय, संतोष, अरविंद, रामआसरे, दिवाकर, मुलायम, काशी, अनिल और सुनील के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.