Jaunpur News: रेलवे स्टेशन से युवक की बाइक हुई चोरी
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: जंघई। जंघई रेलवे स्टेशन पर परिजनों को ट्रेन पर बैठाने आए युवक की बाइक रविवार को स्टेशन के मुख्य गेट के पास से चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने जीआरपी चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के कुंदौरा गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र लालजी गौतम अपनी बाइक से जंघई स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने बाइक मुख्य गेट के पास खड़ी कर दी और परिजनों को गोदान एक्सप्रेस पर बैठाने चले गए। ट्रेन रवाना होने के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास और स्टेशन परिसर में बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद वह जंघई जीआरपी चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.