जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की शाम रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाने से अफरा तफरी मच गई। बस में सवार यात्रियों को लगा कि ट्रेन स्टेशन से छूट चुकी है यात्री बस से निकलकर बाहर भागने लगे। इसी बीच लोगों ने तत्काल गेटमैन को सूचना दी। इस दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। बुधवार शाम करीब 6:30 बजे जौनपुर से रायबरेली जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। रेलवे फाटक पर वाहनों की भीड़ होने के करण रेलवे फाटक बंद नहीं पा रहा था। इसी बीच जौनपुर से प्रयागराज जा रही बस भी फाटक पर पहुंच गई। बस यात्रियों को ऐसा लगा ट्रेन स्टेशन से चल दी है। यात्री घबरा गए और बस से उतरकर भागने लगे। हालांकि इस बीच भीड़ नियंत्रित होने पर फाटक बंद किया गया। स्टेशन अधीक्षक राम बली राम ने बताया ...