Jaunpur News: रेलवे अंडरपास में जलभराव से राहगीर परेशान
जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। गौरैयाडीह रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भर जाने से अंडरपास से आवागमन प्रभावित हो गया है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सबसे अधिक परेशानी पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हो रही है। पानी के नीचे मिट्टी जमा होने से मार्ग फिसलन भरा हो गया है, जिससे आए दिन लोग फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर अंडरपास से गुजरने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हर वर्ष यह समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक रेलवे विभाग की ओर से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: पुलिया की सफाई नहीं होने से बारिश में रेल ट्रैक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.