Jaunpur News: रुस्तम-ए-पूर्वांचल के खिताब के लिए जुटेंगे 23 जिलों के पहलवान
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मापुर ब्लाक के सेवईनाला स्थित हनुमानजी के मंदिर के पास अखाड़ा पर एक नवंबर को रुस्तम-ए-पूर्वांचल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय पद्धति के तत्वावधान में जिला कुश्ती संघ भारतीय पद्धति की तरफ से आयोजित की जाएगी। जिसमें पूर्वांचल के 23 जिलों से चयनित महिला और पुरूष पहलवान भाग लेंगे। कुश्ती संघ के राष्ट्रीय पहलवान सेना लालजी यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त पहलवानों को नकद राशि के पुरस्कार के साथ ही गदा, मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में असफल प्रतिभागियों का भी सम्मान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.