Jaunpur News: रुपये के लेनदेन में युवती और उसकी मां को धमकी का आरोप
जौनपुर, अक्टूबर 1 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित पंडित का पूरा गांव में शादी के दौरान लिए गए 75 हजार रुपये समय से वापस न कर पाने को लेकर युवती और उसकी मां से अभद्रता तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने सरायममरेज थाना क्षेत्र के जंघई निवासी एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर के अनुसार जंघई पंडित का पूरा निवासी साक्षी पुत्री रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता ने घर की एक शादी में पैसों की कमी के कारण जंघई निवासी एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि समय से पूरी रकम वापस न कर पाने पर वह अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस का कहना है कि प्रकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.