जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बाजार में खरीददारी करने गए एक दंपति को रिश्तेदार का परिचित बताकर झांसे में लेने वाले युवक ने महिला की सोने की चेन ठग ली। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। खुटहन थाना क्षेत्र के लवायन गांव निवासी अवनीश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपनी पत्नी गीता के साथ खरीदारी के लिए शाहगंज आए थे। कोतवाली चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट की बाइक से आए एक युवक ने उनसे बातचीत शुरू की और खुद को उनके रिश्तेदारों का परिचित बताकर विश्वास में ले लिया। आरोप है कि युवक दंपती को बातों में उलझाते हुए राजकीय चिकित्सालय के पश्चिमी गेट तक ले गया। वहां उसने महिला को रुकने के लिए कहा और अवनीश यादव को खरीदारी का बहाना बनाकर बाइक से घासमंडी ...