Jaunpur News: रास्ते के विवाद में पाही पर आगजनी, नाद-चन्नी तोड़ी
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसहरा (पांडेयपुर) गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मशीन (पाही) पर आगजनी और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाते हुए मातासेवक पांडेय ने निलेश तिवारी रोहित तिवारी और संकेत तिवारी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि मंगलवार की रात करीब 12 से एक बजे के बीच तीनों लोग उनकी मशीन स्थित पाही पर पहुंचे और चारपाई व अनाज में आग लगा दी। साथ ही नाद और चन्नी तोड़ दी। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.