Jaunpur News: रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज
जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द गांव में आबादी की भूमि में रास्ते के विवाद को लेकर देवरानी-जेठानी को मारने-पीटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। उक्त गांव निवासिनी रिंकी विश्वकर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी आबादी की भूमि में गांव के बड़े लाल यादव, मनोज, राजेश, कमलेश रास्ता बना रहे थे। विरोध करने पर लात-घूसों व लाठी-डंडे से मुझे तथा मेरी जेठानी मोना देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय ने कहा कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पेड़ की डाल को लेकर विवाद में मां-बेटी से मारपीट, चार पर मुकदमा यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट के मामले में चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.