जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के परमालपुर गांव में रस्ते की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद विवाद और गहरा गया है। गांव की निवासी जूली सिंह ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने एवं परिवार के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में जूली सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कर कब्जा कर लिया था। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने पहले मुनादी कराई और 21 जुलाई को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व विभाग की टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया।

सुरक्षा की गुहार शिकायतकर्ता का कहना है कि प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज विपक्षी अब प्रतिशोध की भावना से उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे ह...