जौनपुर, अक्टूबर 24 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। लाइनबाजार क्षेत्र के लौकरी(परियावा)गांव निवासी एक 35 वर्षीय किसान ने 17 अक्टूबर को अपने खेत मे रास्ता बनाये जाने का विरोध करते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया था।शुक्रवार की देर रात को उसकी उपचार के दौरान बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।गांव में माहौल काफी गमगीन है। उक्त गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य पुत्र त्रिभुवन मौर्य ने मौर्या बस्ती में जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य को अपनी जमीन पर किये जाने को लेकर विरोध किया।उसने कहा कि बस्ती के कुछ लोग उसकी जमीन पर जबरदस्ती सड़क बनवा रहे है।उसने गांव के ही लोगों के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा लिया।हालांकि लोगों ने उसे थोड़ी देर में बुझा दिया था।उसके बाद उसको उपचार के लिए ज...