जौनपुर, अक्टूबर 11 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जम्मू के कटरा में आयोजित राष्ट्रीय टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने खिताब अपने नाम किया। चार अक्तूबर को खेले गए फाइनल मैच में यूपी ने बिहार को हराकर जीत दर्ज की। टीम की इस सफलता में रामनगर विकास खंड के बंजारी गांव निवासी अंकिता मौर्य ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर अहम योगदान दिया। उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अंकिता मौर्य बंजारी गांव निवासी शीतला मौर्य की पुत्री हैं। उन्होंने थर्ड जूनियर अंडर-19 नेशनल टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में अपने खेल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: नेशनल चैंपियन बनी यूपी टीम में अंकिता का शानदार प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनकी इस उपलब्धि को लेकर क...