जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के दीनापुर गांव स्थित वनवासी बस्ती में रहने वाले करीब दर्जन भर परिवार आज भी सरकारी सुविधाओं की बाट जोह रहे हैं। बस्ती के दर्जन भर ऐसे लोगों है जिनके पास अब तक राशन कार्ड नहीं है। ऐसे में ये परिवार सरकारी खाद्यान्न योजना के लाभ से वंचित हैं और इन परिवारों को खाने के लाले पड़े है। यह लोग मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार के लिये दोनो समय मे रोटी का इन्तजाम कर पा रहे हैं। बस्ती के लोगों का कहना है कि राशन कार्ड बनवाने के लिए वे कई बार ब्लॉक से लेकर तहसील तक अधिकारियों के यहां गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों के अनुसार पात्रता के बावजूद अब तक उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। सबसे बड़ी बात यह कि यह परिवार करीब तीन दशक से बस्ती में रह रहे हैं, ...