Jaunpur News: राम बनगमन का प्रसंग सुन छलक उठी सबकी आंखें
जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। बीआरपी कॉलेज के मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज ने जनकपुर से राम बारात की वापसी, अयोध्या में महाराज दशरथ के परिवार और नगरवासियों को नववधू माता सीता तथा नवविवाहित राजकुमारों के आगमन की प्रतीक्षा के साथ राम वन गमन की कथा का मार्मिक वर्णन किया। राम वन गमन का प्रसंग सुनकर सभी की आंखें छलक उठीं। कथा के आयोजक भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का पूजन किया। कथा श्रवण के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, आईएएस शिव प्रकाश सिंह, आरएसएस के जिला प्रचारक राजकुमार, पूर्व अध्यक्ष टीडी कॉलेज राजेश सिंह, महंथ नरसिंह दास, मनोज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा अजीत सिंह, डॉ. रामसूरत मौर्य समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.