Jaunpur News: राम दरबार की निकाली गई झांकी
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर। कस्बे में रविवार की रात रामलीला का शुभारंभ हुआ। इससे पहले गौरा और बंजारेपुर बादशाहपुर की रामलीला समितियों की ओर से भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। भक्त जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा के साथ पूरे कस्बे में भ्रमण करते रहे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा लीला स्थल पर पहुंची। यहां भगवान का विधिवत पूजन और आरती की गई। इसके बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ। इस मौके पर सुजीत जायसवाल, सागर साहू, दीपक जायसवाल टीटू, शीशवंश सिंह, सुमित साहू, धर्मेंद्र गुप्ता, पप्पू चौरसिया, धर्मेंद्र जायसवाल और अजीत सोनकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: रामायण पाठ को निकली भव्य शोभा यात्रा, उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- Mau News: रामलीला:सिया ब्याहने चले रघुराई, जनकपुर में बज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.