जौनपुर, जुलाई 24 -- Jaunpur News: बरसठी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के गोपालपुर गांव स्थित पारस बेला मंडपम में आईएएस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार पाठक के आवास पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन गुरूवार को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रसंग श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। कथा व्यास डॉ. सुरेंद्र नाथ द्विवेदी महाराज ने भगवान श्रीराम के दिव्य अवतार की कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शिव विवाह की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुभगवान श्रीराम का जन्मोत्सव कथावाचक ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म, अन्याय और अनैतिकता बढ़ती है, तब-तब भगवान मानव रूप में अवतार लेकर धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। भगवान श्रीराम ने अयोध्या में राजा दशरथ के पुत्र क...