Jaunpur News: राम कथा के निकाली गई भव्य कलश यात्रा
जौनपुर, अक्टूबर 20 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। श्रीराम कथा के विजय दशमी के दिन मंगलवार को भव्य कलश शोभा निकाली गई। समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने बीआरपी कॉलेज के मैदान में श्रीराम कथा का आयोजन किया है। सात दिवसीय कथा का शुभारंभ 21 अक्टूबर बुधवार से होगा। कथा पंडाल पर हेलीकॉप्ट से पुष्प वर्षा की गई। कलश यात्रा का शुभारंभ हनुमान घाट से हुआ। इसमें कथा वाचक शांतनु महाराज आगे आगे कार की बग्गी पर चल रहे थे। उसके पीछे कथा के आयोजक ज्ञान प्रकाश सिंह खुली जीप में खड़े होकर चल रहे थे। कलश यात्रा में शिव बारात, भगवान शंकर और बजरंगबली समेत विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल थीं। कलश यात्रा चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, पालीटेकनिक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा होते बीआरपी मैदान स्थित कथा पंडाल में पहुंची। वहां कलश पूजन कर स्थापित किया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.