Jaunpur News: रामलीला में मंथरा-कैकेयी संवाद ने मोहा मन
जौनपुर, अक्टूबर 9 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक श्रीरामलीला मंचन के दूसरे दिन बुधवार को भक्तिमय भजनों और जय श्रीराम के जयकारों से नगर गूंज उठा। गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित रामलीला मंच पर मंथरा मोक्ष, मंथरा-कैकेयी संवाद, कोप भवन, दशरथ-कैकेयी संवाद और राम-कैकेयी संवाद का मंचन हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक लीला देखकर भाव-विभोर हो उठे। बीस दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन वृंदावन की आदर्श रासेश्वरी रामलीला मंडली ने लीलाओं का मंचन किया। लीला व्यास योगेश महाराज के भजनों के बीच समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामदरबार की आरती उतारी। इसके बाद कलाकारों ने वशिष्ठ-श्रीराम संवाद की जीवंत प्रस्तुति दी। सरस्वती स्तुति के बाद मंथरा द्वारा कैकेयी को भड़काने और दोनों के संवाद का मंचन हुआ। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: कैकेई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.