जौनपुर, सितम्बर 26 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी रामजानकी मंदिर के पुजारी 90 वर्षीय पंचदेव पांडेय ब्रह्मचारी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंचदेव पांडेय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे। बेहड़ा स्थित रामजानकी मंदिर की स्थापना में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह मंदिर के पुजारी होने के साथ धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते थे। परिजनों के अनुसार राम मंदिर आंदोलन के दौरान भी उन्होंने सहयोग किया था। उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...