जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद क्षेत्र स्थित रामजानकी मंदिर योजना के तहत 1.34 करोड़ रुपये की लागत से अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्यों का शुक्रवार को भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भूमि पूजन कर शिलापट्ट का अनावरण किया। राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का सुनियोजित विकास कराया जा रहा है। वंदन योजना के अंतर्गत रामजानकी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होने को साथ जिले में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रामजानकी मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। अध्यक्षता नगर अध...