Jaunpur News: रात में उखाड़ दी गई पत्थरगड्डी, तीन लोगों पर एफआईआर
जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान राजस्व विभाग की ओर से कराई गई पत्थरगड्डी उखाड़कर ले जाने के मामले पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव के श्यामधर दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी भूमि के सीमांकन कर 15 अक्तूबर को कानूनगो-लेखपाल और तहसीलदार की ओर से पत्थरगड्डी कराई गई थी। कुछ दिन बाद ही रात में विपक्षी विजयशंकर पांडेय, अशोक कुमार पांडेय और प्रेमकुमार पांडेय ने मिलकर पत्थर उखाड़ दिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष गजानंद चौबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर विजय शंकर पाण्डेय, अशोक पांडेय, प्रेम कुमार पांडेय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.