जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका समन्वय फुटबाल चैंपियनशिप के चौथे दिन मंगलवार को आगरा, अलीगढ़, विंध्याचल और लखनऊ मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की। दिन के मुकाबलों में आगरा मंडल ने गोरखपुर को 18-0 से हराकर सबसे बड़ी जीत हासिल की। वहीं वाराणसी और मेरठ के बीच मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय और जिला प्रशासन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में आगरा मंडल ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम ने गोरखपुर मंडल को 18-0 से शिकस्त दी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: फुटबाल चैंपियनशिप में वाराणसी ने मुरादाबाद को 5-0 से हराया दूसरे मुकाबले में वाराणसी और मेरठ मंडल की टीमों ने गोल करने के कई प्र...