Jaunpur News: राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक का हुआ सम्मान
जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक विद्यालय पकड़ी में सोमवार को डेस्क-बेंच लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संजय कुमार मिश्र का सम्मान किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने सभासदों और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह की मौजूदगी में संजय कुमार मिश्र को हनुमान जी की प्रतिमा, स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट किया। उपस्थित लोगों ने उन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। संचालन राकेश मिश्र ने किया। प्रधानाध्यापक गोरखनाथ मौर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विद्यालय के विकास और शिक्षक सम्मान को लेकर चर्चा हुई। लोगों ने कहा कि संजय कुमार मिश्र की उपलब्धि क्षेत्र के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.