जौनपुर, अक्टूबर 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के तहत विकास खंड करंजाकला स्थित मतदान केंद्र पर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 212 पर मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने स्नातक और शिक्षक दोनों वर्गों के प्रत्याशियों की भारी मतों से जीत का दावा किया।राज्यमंत्री ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक दोनों वर्गों के हमारे प्रत्याशी भारी मतों से विजय हासिल कर रहे हैं। उन्होंने अपनी जीत के प्रति विश्वास जताते हुए चुनाव में सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद जताई।मतदान केंद्र पर विधान परिषद चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Varanasi News: पहड़िया से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंचीं स्नातक...