जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में मंगलवार को राजस्व निरीक्षक पंवारा सर्किल में वादकारी और अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया। आरोप था कि राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद ने पक्की पैमाइस के मुकदमें में फील्ड बुक में दूरियों को कम दिखाकर पत्रावली में गलत फील्ड बुक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। रामपुर सवाई गांव निवासी वादकारी राम अक्षैबर ने आरोप लगाया कि गांव की जमीन धारा-24 के तहत पक्की पैमाइश एवं राजस्व निरीक्षक शिव प्रसाद की ओर से पत्रावली में दाखिल फील्ड बुक रिपोर्ट में अंकित दूरियों में अंतर है। इसके साथ ही पैमाइश के समय राजस्व निरीक्षक चालक मनोज यादव के माध्यम से 10 हजार रुपये की मांग भी की गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: आदेश के बाद भी नहीं हुई पैमाइश, फरियादी परेशान पीड़ित ने तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दे...