जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई मछलीशहर के द्विवर्षीय चुनाव में जगवीर गौतम अध्यक्ष और आशीष पटेल मंत्री निर्वाचित हुए हैं। तहसील सभागार में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई मछलीशहर द्विवर्षीय चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजवीर गौतम को 79 मत, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे राजेश यादव को 44 मत मिले। जगवीर गौतम 35 मतों से विजयी घोषित हुए। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु सिंह, मंत्री पद आशीष पटेल, उपमंत्री चन्द्रावती, कोषाध्यक्ष मनीष सरोज, आडिटर धनंजय सिंह यादव सहित सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश कुमार, अनिल कुमार अध्यक्ष मडियाहूं, विक्रांत चौहान अध्यक्ष सदर की देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। यह भी...