Jaunpur News: राजगीर पर मंदबुद्धि युवती से दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर) हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक राजगीर मिस्त्री पर मंदबुद्धि युवती के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के पांच माह की गर्भवती निकलने के बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों के अनुसार आरोपित राजगीर मिस्त्री है और युवती के पिता उसी के साथ लेबर का काम करते हैं। इसी कारण आरोपित का उनके घर पर रोज आना-जाना था। आरोप है कि इसी नजदीकी का फायदा उठाकर उसने युवती को अकेला पाकर बहला-फुसलाया और कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया।
परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप कुछ दिन पूर्व यु्वती की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.