जौनपुर, अगस्त 31 -- Jaunpur News: जंघई,हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित बंधवा बाजार निवासी सुनीता देवी पत्नी विनय मोदनवाल शनिवार शाम भदोही के मर्यादपट्टी मायके से राखी बांधकर बाइक से घर लौट रही थीं। सुरियावां के पास अचानक ब्रेकर आने से बाइक उछल गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि ब्रेकर पर संकेतक और पेंटिंग नहीं होने से वाहन चालकों को दूर से इसका पता नहीं चलता। लोगों ने संबंधित विभाग से सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।महिला का उपचार सुरियावां स्थित एक निजी चिकित्सालय में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: राखी बांधकर लौट रही महिला बाइक से गिरी, हालत गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...