Jaunpur News: राखी खरीदने बाजार गई युवती लापता
जौनपुर, सितम्बर 1 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ओझापुर गांव निवासी ओमप्रकाश विश्वकर्मा की 23 वर्षीय पुत्री अंजली विश्वकर्मा 27 अगस्त को घर से बरसठी बाजार राखी खरीदने गई थी। इसके बाद वह काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी। घर ने लौटने पर परिजन काफी परेशान हो गए। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थकहार कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार अंजली की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी सूचना जारी कर लोगों से युवती के बारे में जानकारी मिलने पर सूचित करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.